जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। सबसे ज्यादा चर्चा चूरू और ब्यावर के चुनाव परिणामों की रही। चूरू में बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा की कनिका सिंह जिला प्रमुख चुनी गईं, जबकि ब्यावर में बहुमत होने के बाद भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश के 37 जिलों में से 24 में कांग्रेस, 10... Read more
जयपुर। जयपुर के खो नागोरियान थाना इलाके में डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने उपनिरीक्षक (SI) रामफूल समेत पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और उनके मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिए गए। घटना 23 नवंबर की देर रात करीब 12 बजे की है। मामले... Read more
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ मीणा उर्फ टिंकू मीणा (30) निवासी गांव निठार, थाना भुसावर, जिला भरतपुर के... Read more
जयपुर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। जयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार, स्टैंडर्ड सोने... Read more
जयपुर। जयपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान बुधवार को हंगामा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने जिला परिषद परिसर के मुख्य गेट से अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के जवानों के साथ उनकी खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई। हालांकि, बातचीत के बाद मामला शांत हो... Read more
जयपुर। जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब सबकी नजर शाम को होने वाले फैसले पर है। शाम 5 बजे तक जयपुर के नए जिला प्रमुख की तस्वीर साफ हो जाएगी। कांग्रेस ने रविवार सुबह यशवीर सूरा के नाम की आधिकारिक घोषणा की थी। सूरा जयपुर जिला परिषद के... Read more
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर ठगों ने 61 साल के बुजुर्ग और 36 साल के युवक के बैंक खातों से कुल 3.50 लाख रुपए निकाल लिए। दोनों पीड़ितों के खातों से निकली रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बुजुर्ग के खाते से निकले 2.50 लाख रुपए सीकर निवासी 61 वर्षीय नारुराम... Read more
जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती जहर पीकर थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिसकर्मियों को जहर पीने की जानकारी दी, जिसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस से जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.