राजस्थान पंचायत चुनाव की नई तारीख और चुनाव में देरी का सवाल

राजस्थान में बढ़ते तापमान के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियाँ भी जोर पकड़ रही हैं। राज्य में पंचायत और निकाय चुनाव की अंतिम तिथि पहले 15 अप्रैल थी, लेकिन हाई कोर्ट में पेश होने के बाद सरकार ने इसे बढ़ाने की अर्जी दी और अब अदालत ने इसे 31 जुलाई तक करने का निर्देश दिया है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव समय से लगभग डेढ़ महीने से अधिक लेट हो चुके हैं। कई ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में पूर्व प्रशासन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके वर्तमान बीजेपी सरकार ने चुनाव कराने की अपनी स्पष्ट योजना नहीं बताई। हालांकि, हाल की गतिविधियां यह संकेत देती हैं कि सरकार अब पंचायत और निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर सकती है।

सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनता की भागीदारी और राज्य की राजनीतिक गतिशीलता पर असर डालेंगे। चुनाव में देरी के कारण कई ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में प्रशासनिक फैसलों में ठहराव आया है। जनता और विपक्षी दल इस देरी पर सवाल उठा रहे हैं, और इसे लेकर राज्य में राजनीतिक चर्चाएँ बढ़ रही हैं।

इस नए फैसले के तहत सभी ग्राम और शहरी स्तर के चुनाव 31 जुलाई तक संपन्न करवाने होंगे, जिससे राज्य की पंचायत व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन को सुचारु रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

Error: SQLSTATE[HY000] [1203] User happycvg_hpnews already has more than 'max_user_connections' active connections