रेल सेवा शुरू करने में कई तकनीकी और प्रशासनिक पेचीदगियां थीं, लेकिन सभी बाधाओं को दूर कर ट्रेन को शुरू किया गया। रेलमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में रेलवे विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का अभूतपूर्व बजट दिया है। इससे पहले ट्रेन से पाली पहुंचे रेलमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मंच तक 11 मिनट में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। ट्रेन को रवाना करने के बाद उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कई विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे।
पाली-जोधपुर रेलखंड के लूणी स्टेशन पर ट्रेन कुछ देर रुकी, जहां रेलमंत्री ने 150 रुपए के रसगुल्ले खरीदे और ऑनलाइन भुगतान किया। उन्होंने यात्रियों को रसगुल्ले परोसे और पाली के गुलाब हलवे की भी सराहना की, साथ ही नई ट्रेन में इसका स्वाद यात्रियों को चखाने का आश्वासन दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.