तपेश ने ग्रामीण जीवन के मूल्यों को समझा। वर्ष 2014 में नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट से पर्यटन प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने "सस्टेनेबल एवं ग्रामीण पर्यटन" की अवधारणा पर कार्य शुरू किया और साइकिलिंग हॉलिडे इंडिया की स्थापना की। यह मंच लोगों को भारत की वास्तविक संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जोड़ता है। उनकी यात्राएं राजस्थान, लद्दाख, हिमालय और पूर्वोत्तर भारत सहित कई क्षेत्रों तक फैली हैं, जिनमें पर्यटक स्थानीय जीवन का हिस्सा बनते हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.