बाड़मेर में स्कूल बस पर मौत का वार: ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम, 1 बच्चे की दर्दनाक मौत, 20 घायल

राजस्थान: के बाड़मेर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बायतू क्षेत्र में नेशनल हाईवे-25 पर एक स्कूल बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 20 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे, जो बायतु सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस से जा रहे थे। तभी अचानक कूलर से लदा एक ट्रक तेज गति से आया और बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे बच्चे अपनी सीटों से उछल गए और कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से बालोतरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान एक छात्र विरधाराम की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं कई अन्य बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम अशोक विश्नोई, डीएसपी अनिल पुरोहित और सीआई हिंगलाजदान पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और उसने बस को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बायतू थानाधिकारी मनोहर विश्नोई के अनुसार, दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक का पता लगाया जा सके।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषी को गिरफ्तार किया जाए।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े करता है। खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल बसों के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं और हाईवे पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण किया जाए।

घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में चीख-पुकार का माहौल देखने को मिला। कई अभिभावक अपने बच्चों की हालत देखकर टूट गए।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |