बाड़मेर ब्लैकमेल कांड में नया मोड़: गिरफ्तार नर्स का डॉक्टर पर गंभीर आरोप

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में चर्चित डॉक्टर ब्लैकमेल कांड ने नया मोड़ ले लिया है। जिस नर्स को डॉक्टर से कथित रूप से करोड़ों रुपये की ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उसी नर्स ने अब अदालत में पेशी के दौरान डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का दावा है कि डॉक्टर ने 100 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और अस्पताल के कुछ कर्मचारी कथित रूप से महिलाओं की सप्लाई करते थे।

यह मामला तब सामने आया था जब एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नर्स ने कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के आधार पर कई वर्षों तक उन्हें ब्लैकमेल किया। डॉक्टर का आरोप है कि इस दौरान उनसे करीब ₹2 करोड़, अस्पताल के खाते से ₹35 लाख और हाल ही में ₹5 लाख नकद वसूले गए। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार किया था।

अब अदालत में पेशी के दौरान नर्स ने डॉक्टर के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए पलटवार किया है। उसने कहा कि डॉक्टर खुद को बचाने के लिए उसे झूठे मामले में फंसा रहे हैं। साथ ही उसने अस्पताल में अन्य गंभीर अनियमितताओं के भी आरोप लगाए।

हालांकि, बाड़मेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए इन नए आरोपों को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है या जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं, तो कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ब्लैकमेलिंग का मामला और नर्स द्वारा लगाए गए नए आरोप—दोनों जांच के दायरे में हैं

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |