दौसा में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, रिक्त पदों पर चिंता

राजस्थान के दौसा जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वीकृत 4,13,470 पदों में से 1,19,114 पद रिक्त हैं। इनमें 48,296 वरिष्ठ अध्यापक और 15,921 व्याख्याता पद खाली हैं। इसके अलावा 6,156 प्रधानाचार्य, 1,188 उप-प्रधानाचार्य और 24,266 सहायक कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। शाला दर्पण आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 5,771 सरकारी स्कूलें बिना संस्था प्रधान के संचालित हो रही हैं।

सरकार ने 2024 और 2025 में विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू की हैं, लेकिन रिक्त पदों की तुलना में यह संख्या पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक और वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदों पर लंबित पदोन्नतियां समय पर हों और नियमित रूप से सीधी भर्ती की जाए, तो रिक्त पदों की संख्या तेजी से घट सकती है। वर्तमान में अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक की छह सत्रों तथा वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता की एक सत्र की पदोन्नति लंबित है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा के अनुसार, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति और स्थानांतरण सरकार के स्तर का मामला है। हालांकि जिले के कई विद्यालयों में संस्था प्रधानों के रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |