मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में

जयपुर। मीना पालड़ी स्थित ई-ब्लॉक में सामुदायिक केंद्र के सामने चार भूखंडों को मिलाकर कथित रूप से दुकानों का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित भूखंडों पर नियमों के विपरीत व्यावसायिक निर्माण कार्य जारी है, जबकि क्षेत्र की मूल स्वीकृत योजना में इस प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अव्यवस्थित विकास और यातायात संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

निवासियों ने जेडीए प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार जेडीए इस कथित अवैध निर्माण पर कब कार्रवाई करेगा और क्षेत्रवासियों की शिकायतों का समाधान कब होगा?

मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |