मध्य प्रदेश राज्यसभा नामांकन विवाद: सचिन पायलट और हरीश चौधरी ने चुनाव आयोग के बाहर धरना दिया

मध्य प्रदेश। कांग्रेस के दो प्रमुख राजस्थान नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और बायतू विधायक हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव 2026 के दौरान हुए विवादित नामांकन रद्दीकरण के विरोध में सक्रिय हुए। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निर्वाचन आयोग द्वारा खारिज किए जाने के बाद, दोनों नेताओं ने नई दिल्ली और भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

सचिन पायलट, जो वर्तमान में AICC के राष्ट्रीय महासचिव हैं, और हरीश चौधरी, जो मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं, ने पूरे रात चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर लोकतंत्र की रक्षा और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिशों का विरोध किया।

हरीश चौधरी ने कहा कि यह मामला सिर्फ किसी एक उम्मीदवार या सीट का नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और जनता के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक साजिशों के खिलाफ कानूनी और सामाजिक रूप से लड़ाई जारी रखी जाएगी।

सचिन पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि उम्मीदवार के खिलाफ न तो कोई FIR है और न ही चार्जशीट, फिर भी नामांकन रद्द कर दिया गया। यह लोकतंत्र में विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा करें।

इस धरने ने न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं की सक्रिय भूमिका और विपक्ष की मजबूती को उजागर किया। दोनों नेताओं ने प्रशासनिक संस्थाओं द्वारा किए गए दुरुपयोग और लोकतंत्र पर असर डालने वाले फैसलों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |