जयपुर-बहरोड़ रैपिड रेल प्रोजेक्ट: राजस्थान हिस्से का रास्ता साफ, यात्रा समय सिर्फ 1 घंटा 50 मिनट

जयपुर। दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के बीच यातायात को नई गति देने वाले रैपिड रेल प्रोजेक्ट (आरआरटीएस) का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (एसएनबी) कॉरिडोर के राजस्थान हिस्से को लेकर राजस्थान और हरियाणा सरकार ने लागत साझेदारी पर सहमति कर ली है।

पहले चरण में बहरोड़ तक 130 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें 19 स्टेशन प्रस्तावित हैं। राजस्थान में शाहजहांपुर, नीमराना और बहरोड़ प्रमुख स्टेशन होंगे। परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से बहरोड़ की यात्रा महज 110 मिनट में पूरी हो सकेगी। बावल से राजस्थान सीमा तक लागत का 50 प्रतिशत हरियाणा सरकार उठाएगी, जबकि राजस्थान सीमा से बहरोड़ तक की लागत राजस्थान सरकार वहन करेगी।

इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा, जैसे जापानी इंडस्ट्रियल जोन, घीलोठ और KBNIR। इससे उद्योगों की गतिविधियां बढ़ेंगी, निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। परियोजना की कुल लंबाई 196 किलोमीटर होगी और रैपिड रेल की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो मेट्रो की तुलना में तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी।

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए सार्वजनिक परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |