जयपुर महापौर चुनाव: सुनीता गुप्ता मावर और सुनील आमने-सामने, 25 सितंबर को मतदान

जयपुर, 22 सितंबर। नगर निगम जयपुर के महापौर पद के चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी (महापौर एवं उपमहापौर) आशीष कुमार के अनुसार, अंतिम रूप से मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों में सुनीता गुप्ता मावर कांग्रेस की ओर से और सुनील भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के चुनाव चिह्न क्रमशः हाथ और कमल हैं।

जयपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए 25 सितंबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना कराई जाएगी।

इससे पहले नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद चार अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए थे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच रह गया है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News