जयपुर में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर छात्र से 1.50 लाख की ठगी, हॉस्टल में घुसकर मारपीट; ‘गे’ होने की बात उजागर करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार

जयपुर। जयपुर में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक कॉलेज छात्र से करीब 1.50 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने छात्र को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और हॉस्टल के कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी ने छात्र के ‘गे’ होने की बात कॉलेज और परिवार को बताने की धमकी देकर अलग से 50 हजार रुपए की मांग की। मामले में पीड़ित छात्र ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ग्राइंडर ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय छात्र जयपुर के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है। छात्र की ग्राइंडर ऐप के जरिए अर्जुन नाम के युवक से पहचान हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर करीब एक महीने तक बातचीत होती रही। इसके बाद 22 अगस्त को जगतपुरा में मिलने का तय हुआ।

आरोप है कि मुलाकात के बाद अर्जुन छात्र को बाइक पर बैठाकर उसके हॉस्टल पहुंचा। हॉस्टल के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर लात-घूंसों से मारपीट की।

मोबाइल छीनकर धमकाने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और पेटीएम ऐप खुलवाकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह छात्र के कॉलेज, हॉस्टल और परिवार को उसके निजी जीवन से जुड़ी जानकारी बता देगा। आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

एक दिन में 1 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए

शिकायत के मुताबिक, ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसी दिन छात्र से 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 30 अगस्त को आरोपी दोबारा हॉस्टल पहुंचा और कथित तौर पर मारपीट करते हुए 40 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। आरोप है कि आरोपी ने दोनों के बीच हुई WhatsApp चैट भी डिलीट कर दी।

‘गे’ होने की बात छिपाने के नाम पर मांगे 50 हजार

पीड़ित के अनुसार, 31 अगस्त को आरोपी ने WhatsApp कॉल के जरिए संपर्क किया और छात्र के ‘गे’ होने की बात छिपाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर पूरे कॉलेज और परिवार में बदनाम करने तथा उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है और पुलिस आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |