जयपुर ACB की किशनगढ़ रेनवाल में कार्रवाई, 35 हजार की रिश्वत लेते 3 आरोपी ट्रैप

जयपुर। जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने किशनगढ़ रेनवाल में कार्रवाई करते हुए शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज के तीन कर्मचारियों को कथित तौर पर 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। ACB के अनुसार, आरोपियों में कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार, कैशियर रमेश शर्मा और एलडीसी राजकुमार मीणा शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई एक UGBAMS छात्रा से जुड़ी शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि छात्रा से इंटर्नशिप के लिए NOC जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को 35 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते पकड़ा गया।

ACB की इस कार्रवाई को ASP भूपेंद्र चौधरी और CI मनोज शर्मा की टीम ने अंजाम दिया। वहीं, कार्रवाई DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई।

ACB की टीम अब मामले में आगे की जांच और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद कॉलेज परिसर में भी हलचल देखी गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |