राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन

जयपुर। दिवाली पर पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में आने वाले छह जिलों में पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इन जिलों में 7 और 8 नवंबर को ही सुबह और शाम मिलाकर कुल तीन घंटे पटाखे चलाने की अनुमति होगी।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की शासन सचिव शैलजा देवल के अनुसार, 6 नवंबर तक पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे। इसके बाद 9 नवंबर से फिर पटाखे चलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

केवल सर्टिफाइड ग्रीन पटाखों की अनुमति

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र के छह जिलों में केवल CSIR-NEERI से प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही चलाए जा सकेंगे। बेरियम वाले पटाखों और पटाखों की लड़ियों की बिक्री तथा इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री भी निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जा सकेगी।

QR कोड देखकर ही खरीद सकेंगे पटाखे

ग्रीन पटाखों के प्रत्येक पैकेट पर QR कोड होना अनिवार्य होगा। QR कोड स्कैन करने पर निर्माता, प्रमाणन और लाइसेंस से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। बिना QR कोड वाले पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। पटाखे केवल अधिकृत दुकानों से ही खरीदे जा सकेंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पटाखों की बिक्री पर भी रोक रहेगी।

अस्पताल और स्कूलों के आसपास पटाखे चलाने पर रोक

अस्पताल, नर्सिंग होम, हेल्थ सेंटर, वृद्धाश्रम और स्कूल-कॉलेज के 300 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।

अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और सप्लाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी, जो दुकानों और गोदामों की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखे जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदूषण के स्तर पर रहेगी नजर

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और संबंधित जिला कार्यालय दिवाली के दौरान तथा इसके बाद प्रतिदिन वायु गुणवत्ता की निगरानी करेंगे। प्रदूषण के स्तर की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों और कारोबारियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की इस गाइडलाइन का उद्देश्य दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |