राजस्थान में मौसमी बीमारियों की ‘एक्सप्रेस एंट्री’, सितंबर के शुरुआती 3 दिनों में स्वाइन फ्लू के 51 केस

जयपुर। राजस्थान में सितंबर की शुरुआत के साथ ही मौसमी बीमारियों ने दस्तक तेज कर दी है। सितंबर माह के शुरुआती तीन दिनों में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 51 मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने प्रभावित इलाकों में सघन सर्वे, विशेष निगरानी और रोकथाम गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रेपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर रखने और फील्ड स्तर पर रोकथाम की गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

प्रभावित इलाकों में सघन सर्वे के निर्देश

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान, आवश्यक जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा गतिविधियों और सोर्स रिडक्शन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अधिकारियों को इन गतिविधियों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नर्सिंग कॉलेजों से लिया जाएगा सहयोग

फील्ड में सर्वे कार्य को गति देने के लिए चिकित्सा विभाग ने अधिकारियों को राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों से आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे टीमों की संख्या बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक निगरानी एवं रोकथाम गतिविधियों को पहुंचाने में मदद मिलेगी।

अलर्ट मोड पर चिकित्सा विभाग

स्वाइन फ्लू समेत मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने मैदानी अमले को सतर्क रहने को कहा है। प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता, सर्वे, निगरानी और रोकथाम गतिविधियों के जरिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सितंबर की शुरुआत में ही 51 स्वाइन फ्लू केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है और अब प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी एवं रोकथाम अभियान को और तेज किया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |