जयपुर में हुक्का बार पर बड़ा एक्शन: क्लब में चल रहा था नशे का खेल, मैनेजर गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एमआई रोड स्थित एक क्लब में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने नशे के खेल का खुलासा किया।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देश पर पुलिस टीम ने The Night Jar Club में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान क्लब के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था—तेज संगीत, पार्टी का माहौल और युवाओं के बीच धुएं के छल्ले उड़ते नजर आए।


युवक-युवतियां लगा रहे थे नशे के कश

पुलिस के अनुसार, क्लब में मौजूद युवक-युवतियां खुलेआम हुक्के के जरिए नशे के कश लगा रहे थे। कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में यह पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था, जहां नियमों की खुली अनदेखी की जा रही थी।


मौके से हुक्के और फ्लेवर जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर बरामद किए। यह साफ संकेत था कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान क्लब के मैनेजर बृजेश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे क्लब संचालक पैसों के लालच में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


शहर में जारी रहेगा अभियान

जयपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी कैफे या क्लब नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर में हुक्का बार पर बड़ा एक्शन: क्लब में चल रहा था नशे का खेल, मैनेजर गिरफ्तार

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |