RPSC में नियुक्ति पर बवाल! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब ?

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सदस्य के रूप में कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति अब न्यायिक जांच के दायरे में आ गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से कड़ा जवाब मांगा है और नियुक्ति से जुड़ी पूरी चयन प्रक्रिया का रिकॉर्ड अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायमूर्ति मनीष शर्मा की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से पूछा कि जब नियुक्ति आदेश में स्पष्ट रूप से “नियुक्ति” का उल्लेख है, तो इसके लिए कौन-सी विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई गई? साथ ही अदालत ने यह भी जानना चाहा कि चयन का आधार क्या था और पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित की गई।

याचिका में क्या कहा गया?

सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवांसेज और सुभाष सिहाग की ओर से दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया कि 9 अक्टूबर 2023 को संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति बिना किसी पारदर्शी चयन प्रक्रिया और प्रभावी परामर्श के कर दी गई।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि कर्नल केसरी सिंह के कुछ पुराने सार्वजनिक बयान, विशेष रूप से ओबीसी और जाट समुदाय को लेकर, विवादों में रहे हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में नियुक्ति की निष्पक्षता और संवैधानिक उपयुक्तता की भी जांच होनी चाहिए।

सरकार को पेश करने होंगे सभी दस्तावेज

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज, फाइल नोटिंग और चयन का आधार अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अगली सुनवाई में इन्हीं रिकॉर्ड के आधार पर यह तय होगा कि RPSC सदस्य की यह नियुक्ति संविधान और कानून के अनुरूप हुई या नहीं।

इस मामले पर अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां राज्य सरकार को अपने फैसले का कानूनी आधार स्पष्ट करना होगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |